सपने वह नहीं होते जो सोने के बाद आये, सपने वो होते है जो सोने ना दे

Saturday, July 16, 2011

अश्रद्धा और अविश्वास के आलोक में अच्छे कार्य भी खराब हो जाते हैं.

जीवन जीने के लिए यदि किसी खास चीज की आवश्यकता है तो उसका नाम श्रद्धा एवं विश्वास है. श्रद्धा एवं विश्वास के आलोक में व्यक्ति विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी अच्छे से कार्य का निष्पादन कर सकता है और यदि यही विश्वास और श्रद्दा समाप्त हो जाये तो अच्छा से अच्छा कार्य भी बुरा हो जाता है.